Google Analytics Meta Pixel
22 नवंबर से शुरू होगी रोमांचक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी

22 नवंबर से शुरू होगी रोमांचक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जब-जब टेस्ट सीरीज होती है। उसका रोमांच अलग ही होता है। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त राइवलरी देखने को मिलती है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी कहा जाता है। 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार भारत को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हराया था। उसके बाद से दोनों टीमों के बीच 4 टेस्ट सीरीज खेली गई। दो भारत में और दो ही ऑस्ट्रेलिया में। लेकिन चारों सीरीज भारत ने 2-1 के स्कोर से अपने नाम की। इन चारों सीरीज में 4-4 टेस्ट मैच खेले गए थे। हालांकि अब 2024 में एक बार फिर दोनों टीमें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में एक दूसरे से लोहा लेने वाली हैं। इस बार इस सीरीज का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होगा। दोनों टीमों के बीच इस बार 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। 2024-2025 की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज 22 नवंबर से होने वाला है। आइये एक बार इस रोमांचक सीरीज के शेड्यूल पर नजर डालते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *