Google Analytics Meta Pixel
11 CBI चार्जशीट और 9 ED कंप्लेंट फिर भी कोई सुनवाई नहीं

11 CBI चार्जशीट और 9 ED कंप्लेंट फिर भी कोई सुनवाई नहीं

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ भ्रष्टाचार केस की सुनवाई में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जाहिर की है। जस्टिस संजीव खन्ना, संजय कुमार और आर. महादेवन की पीठ ने मामले की अगली सुनवाई 11 नवंबर के शुरुआती हफ्ते के लिए टाल दी है। वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं और उनके खिलाफ यह मामले बहुत समय से चल रहे हैं। सीबीआई ने 11 चार्जशीट और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 9 शिकायतें दर्ज की हैं, लेकिन सुनवाई शुरू नहीं हो पाई है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई शुरू करने में हो रही देरी पर सीबीआई पर सख्त नाराजगी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *