₹100 करोड़ की डील…इंटरनेशनल कॉस्मेटिक ब्रैंड को भारत ला रही हैं मुकेश अंबानी की बेटी

₹100 करोड़ की डील…इंटरनेशनल कॉस्मेटिक ब्रैंड को भारत ला रही हैं मुकेश अंबानी की बेटी

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने एक विदेशी ब्यूटी और कॉस्मेटिक ब्रैंड के साथ 100 करोड़ रुपये की डील की है। इस विदेशी ब्रैंड का नाम Kiko Milano है। इस ब्यूटी और कॉस्मेटिक ब्रैंड के भारत आने से यहां पहले से मौजूद दूसरी ब्यूटी प्रोडक्ट कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलेगी। यह पहली बार नहीं है जब ईशा ने किसी विदेशी कंपनी के साथ डील की है। ब्यूटी ब्रैंड Kiko Milano की शुरुआत 1997 में इटली में हुई थी। इस कंपनी के 1200 से ज्यादा स्कीन केयर और ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स हैं।

ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल बिजनेस की कमान संभालती हैं। ईशा ने रिटेल बिजनेस में कई बड़े अधिग्रहण किए हैं और कई इंटरनेशनल ब्यूटी ब्रैंड के साथ डील की है। रिलायंस रिटेल ने इससे पहले ग्लोब्ल ब्यूटी ब्रैंड Tira Beauty का भी अधिग्रहण किया था। टीरा रिलायंस रिटेल का एक ब्यूटी और पर्सनल केयर ब्रैंड है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान टीरा के ब्रैंड एंबेसडर में से एक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *