अंकारा: तुर्की की संसद में मारपीट देखी गई है। शुक्रवार को तुर्की की संसद में तीखी बहस के बाद सत्तारूढ़ एकेपी पार्टी के सदस्यों और विपक्षी सांसदों के बीच हाथापाई हो गई। विवाद का कारण विपक्षी सांसद की ओर से अपने सहयोगी को सदन में बुलाने की मांग है, जो सरकार विरोधी प्रदर्शन के कारण जेल में बंद है। लेकिन एक सांसद चुने जाने के बावजूद कैद में हैं। वर्कर्स पार्टी ऑफ तुर्की के सदस्य अहमत सिक ने अपने सहयोगी कैन अटाले की रिहाई की मांग की।
दर्जनों लोग इस हाथापाई में शामिल हो गए। कुछ दूसरों को रोकने की कोशिश कर रहे थे। मारपीट के बाद संसद की सफेद सीढ़ियों पर खून बिखरा हुआ दिखाई दिया। 2013 में कथित तौर पर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के जरिए सरकार को उखाड़ फेंकने की कोशिश के आरोप में अटाले को 2022 में 18 साल की सजा सुनाई थी। सोशल वर्कर उस्मान कावला समेत छह अन्य पर भी साजिश में होने का आरोप लगा। सभी इन आरोपों से इनकार करते हैं।