Google Analytics Meta Pixel
कपिल शर्मा ने अनाउंस किया ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का दूसरा सीजन

कपिल शर्मा ने अनाउंस किया ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का दूसरा सीजन

नेटफ्लिक्स ने कुछ महीने पहले ही हिंट दिया था कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का दूसरा सीजन जल्द ही आएगा, और अब कपिल शर्मा ने नया सीजन अनाउंस कर दिया है। साथ ही यह भी बताया है कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दूसरे सीजन की थीम क्या होगी। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पहला सीजन नेटफ्लिक्स पर 30 मार्च को शुरू हुआ था, और 22 जून तक चला था।

अब Kapil Sharma ने नए सीजन कन्फर्म किया है। उन्होंने 15 अगस्त को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें फूलों का गुलदस्ता और शो की कास्ट की तस्वीर नजर आ रही है। साथ में उन्होंने लिखा, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का दूसरा सीजन आ रहा है। दूसरे सीजन की थीम की झलक।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *