Google Analytics Meta Pixel
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खुली जीप में सवार होकर की तिरंगा यात्रा की अगुवाई आठ से 80 वर्ष के लोग तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खुली जीप में सवार होकर की तिरंगा यात्रा की अगुवाई आठ से 80 वर्ष के लोग तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा की खुली जीप में सवार होकर अगुवाई की। इसमें खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग और सांसद श्री वीडी शर्मा भी साथ रहे। तिरंगा यात्रा में ओलंपियन विवेक सागर एवं ऐश्वर्य प्रताप सिंह भी सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देश की शान राष्ट्र ध्वज तिरंगा लहराकर यात्रा का आगाज किया। कांस्य पदक विजेता भारतीय हाकी टीम के मिड फील्डर विवेक सागर और ओलिंपियन व अर्जुन अवार्डी निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मानित किया।

यात्रा में सीएम खुली जीप में सवार होकर हाथ में तिरंगा थामे आगे-आगे चले। कई युवा साइकिल और पैदल भी चले। सावन की रिमझिम वर्षा में लोगों का जोश कम नहीं हुआ, लोग डीजे की धुन पर नाचते-गाते चले। यात्रा का समापन दोपहर 12 बजे मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *