रूस के 30 किमी अंदर फहराया यूक्रेन का झंडा, पुतिन के लिए भारी शर्मिंदगी

रूस के 30 किमी अंदर फहराया यूक्रेन का झंडा, पुतिन के लिए भारी शर्मिंदगी

कीव/मॉस्को: ढाई साल से ज्यादा समय से चल रहे रूस और यूक्रेन युद्ध में यूक्रेनी सेना ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बड़ा झटका दिया है। यूक्रेन की सेना रूस के अंदर घुस कर अभियान चला रही है, जिसके मॉस्को भौचक्का रह गया है। यूक्रेन की सेना रूसी क्षेत्र में 30 किलोमीटर तक अंदर घुस गई है। रूस के अंदर इमारतों पर यूक्रेनी सैनिक अपने देश का झंडा लगा रहे हैं। शीर्ष रूसी सैन्य अधिकारियों के लिए यह सबसे मुश्किल घड़ी है और वे इससे निपटने की जी-तोड़ कोशिश कर रहे हैं। पुतिन के लिए यह कितनी बड़ी शर्मिंदगी है, इसे ऐसे समझा जा सकता है कि द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से पहली बार किसी दूसरे देश की सेना रूसी जमीन में घुसी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *