Google Analytics Meta Pixel
यस बैंक खरीदने के लिए जापानी बैंक की ‘नो’!

यस बैंक खरीदने के लिए जापानी बैंक की ‘नो’!

नई दिल्ली: देश के टॉप प्राइवेट बैंकों में से एक यस बैंक (Yes Bank) को खरीदने के होड़ में अब दो ही दावेदार रह गए हैं। सूत्रों के मुताबिक जापान की दिग्गज फाइनेंशियल कंपनी मिजुहो ने यस बैंक में अहम हिस्सेदारी खरीदने की होड़ से बाहर निकलने की योजना बनाई है। इसके बाद अब इस बैंक को खरीदने की होड़ में केवल सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) और एमिरेट्स एनबीडी रह गए हैं। एसेट के लिहाज से यस बैंक देश का छठा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है। इसकी मार्केट वैल्यू 73,020.67 करोड़ रुपये है। 51% हिस्सेदारी बिक्री से यह बैंकिंग सेक्टर में देश का अब तक का सबसे बड़ा मर्जर एंड एक्विजिशन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *