Google Analytics Meta Pixel
डेप्युटी सीएम ने बताया गाड़ियों के कैंसिल होने का कारण,सैंकड़ों ट्रेन रद्द होने से यात्री परेशान

डेप्युटी सीएम ने बताया गाड़ियों के कैंसिल होने का कारण,सैंकड़ों ट्रेन रद्द होने से यात्री परेशान

रायपुर: त्योहार में अगर आप कहीं जाने की योजना बना रहे हैं तो पहले चेक कर लें की आपकी ट्रेन कैंसिल तो नहीं है। दरअसल, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली सैकड़ों ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। नागपुर से राजनांदगांव के बीच तीसरी लाइन के काम के चलते यह फैसला किया गया है। यात्री को हो रही असुविधा पर डेप्युटी सीएम अरुण साव ने कहा कि विकास कार्य के लिए अस्थाई तौर पर रुकावट आई है।

डिप्टी सीएम ने ट्रेन रद्द होने को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि रेलवे के विकास के लिए अनेक कार्य चल रहे हैं। विकास कार्यों के लिए आकस्मिक रूप से रेलवे का परिचालन अवरुद्ध होता है। हम लगातार रेलवे के संपर्क में हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो। उन्होंने कहा कि ट्रेनों के विकास कार्य के कारण अस्थायी रूप से रुकावट उत्पन्न होती है। हमने रेलवे से आग्रह किया है कि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो। इसे ध्यान में रखकर ट्रेनों को रद्द किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *