Google Analytics Meta Pixel
पहले किए गुरु के दर्शन फिर पंगत में बैठकर खाना खाना, सीएम के सादगी को ही रही तारीफ

पहले किए गुरु के दर्शन फिर पंगत में बैठकर खाना खाना, सीएम के सादगी को ही रही तारीफ

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरु पूर्णिमा के मौके पर रायगढ़ दौरे पर थे। सीएम यहां बनोरा गांव स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान रामजी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सीएम ने दर्शन करने के बाद पंगत में खाना भी खाया। सीएम के साथ स्थानीय विधायक और नेता के अलावा वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद थे।

सीएम ने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान रामजी के शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन लिए। इसके साथ ही इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिसर में करंज का पौधा , वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने नीम का पौधा तथा पूर्व विधायक विजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण किया गया। आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला के रूप में अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा का नाम विख्यात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *