Google Analytics Meta Pixel
अलास्का तट पर ड्रैगन के युद्धपोतों से सनसनी, हाई अलर्ट

अलास्का तट पर ड्रैगन के युद्धपोतों से सनसनी, हाई अलर्ट

वॉशिंगटन: अमेरिकी तटरक्षक बल ने कहा है कि उन्होंने इस हफ्ते के अंत में अलास्का तट पर कई चीनी युद्धपोतों को देखा है। इसके बाद से पूरे अमेरिका में तटीय इलाकों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। बुधवार को जारी एक बयान में, अमेरिकी तटरक्षक बल ने कहा कि उसने अलेउतियन द्वीप समूह में अमचिटका पास के उत्तर में लगभग 124 मील (200 किमी) की दूरी पर तीन जहाजों का पता लगाया। इसके साथ ही बेरिंग सागर और उत्तरी प्रशांत महासागर के बीच एक जलडमरूमध्य अमुक्ता पास के उत्तर में लगभग 84 मील (135 किमी) की दूरी पर एक और जहाज का पता लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *