Google Analytics Meta Pixel
दीपक बैज का पत्ता कट सकता है, फूलो देवी नेताम का नाम तय, दूसरा विकल्प इंद्रशाह मंडावी

दीपक बैज का पत्ता कट सकता है, फूलो देवी नेताम का नाम तय, दूसरा विकल्प इंद्रशाह मंडावी

रायपुर। लोकसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है. सियासी गलियारों में चर्चाएं हैं कि जल्द ही प्रदेश में PCC चीफ का नया चेहरा देखने को मिल सकता है. सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की कवायद तेज हो गई है. दीपक बैज की जगह अब नए प्रदेश अध्यक्ष की खोज शुरू हो गई है, जिसमें फूलोदेवी नेताम Phoolodevi Netam का नाम तय है क्यूंकि

सभी नेताओं ने भी इस नाम पर हामी भरी है मगर वही इंद्रशाह मंडावी Indrashah Mandavi का भी नाम सामने आ रहा है। लेकिन भूपेश बघेल की पहली पसंद फूलोदेवी नेताम है जिसे भूपेश बघेल अगला PCC चीफ बना सकते है। नए प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुनने के लिए कमेटी का गठन भी हो चुका है। आपको बता दें कि दो तीन दिनों से दीपक बैज और मोहन मरकाम सहित छत्तीसगढ़ के बाकि बड़े वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिल्ली में डेरा डाले हुए है। फूलो देवी नेताम आज शाम ही दिल्ली से रायपुर लौटी है। वही अपने समर्थकों को

नेताम ने बड़ी ही ख़ुशी से बताया है कि दिल्ली में किस-किस मुद्दे पर चर्चा हुई। अगर राजनितिक परिसर अगर सही रही तो फैसले बदले भी जा सकते है। कांग्रेस पार्टी में कब क्या हो जाए ये कुछ साफ़ तौर पर कहा नहीं जा सकता है। कांग्रेस में दो से चार दिनों में बड़ी घोषणाएं हो सकती है। कुछ भी अभी कह पाना संभव नहीं है। इस खबर के बाद राजनीतिक करवट बदल भी सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *