हवाला का कार्य संचालित करने वाले दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में।ऑन लाईन सट्टा गेमिंग एप्प में उपयोग होने वाले पैसों का करते थे हवाला….. शंकर नगर रायपुर में ऑफिस खोलकर दे रहे थे हवाला के कारोबार को अंजाम। * 01, 02, 05, 10 एवं 20 रूपये के नोट को टोकन बनाकर , पासवर्ड की तरह करते थे इस्तेमाल.. 03 आरोपियों के कब्जे से नगद 80 लाख रू, 02 नग मोबाईल फोन एवं 03 नोट गिनने की मशीन जुमला कीमती लगभग 81.75 लाख रूपये की मशरूका बरामद इस बात का खुलासा पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में करते हुए बताया कि अन्य राज्यों में उक्त गतिविधि का संचालन करने वाले व्यक्तियों के संबंध में जुटाई जा रही है जानकारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट एवं थाना सुपेला की संयुक्त कार्यवाही।