Google Analytics Meta Pixel
सेबी का एक्शन! क्वांट म्यूचुअल फंड के ठिकानों पर फ्रंट रनिंग मामले में छापेमारी

सेबी का एक्शन! क्वांट म्यूचुअल फंड के ठिकानों पर फ्रंट रनिंग मामले में छापेमारी

नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी ने फ्रंट-रनिंग मामले में क्वांट म्यूचुअल फंड के ठिकानों पर छापेमारी की है। सेबी ने तलाशी और जब्ती का ऑपरेशन चलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई और हैदराबाद इन दो जगहों पर तलाशी और जब्ती का अभियान चलाया गया है। बीते सप्ताह शुक्रवार को इस मामले में क्वांट डीलर्स और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ भी की गई थी। क्वांट म्यूचुअल फंड की शुरुआत संदीप टंडन ने की थी। इस फंड को साल 2017 में सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी से लाइसेंस मिला था। यह देश का काफी तेजी से बढ़ने वाला म्यूचुअल फंड रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी इस फंड हाउस की एसेट्स 90 हजार करोड़ रुपये है। यह साल 2019 में 100 करोड़ रुपये थी। इस साल जनवरी में इसकी एसेट्स 50 हजार करोड़ रुपये को पार कर गई थी। इसके पोर्टफोलियो में 26 स्कीम और 54 लाख पोर्टफोलियो शामिल थे। अब इस मामले में फंड हाउस ने निवेशकों को बयान जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *