Google Analytics Meta Pixel
कनाडा के सांसद ने खोली आतंकी निज्जर की पोल

कनाडा के सांसद ने खोली आतंकी निज्जर की पोल

ओटावा: कनाडा की संसद में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की याद में मौन रखने पर अब वहीं के सांसद ने ट्रूडो सरकार को आईना दिखाया है। कनाडा की संसद के सदस्य चंद्रा आर्य ने चरमपंथी गतिविधियों में निज्जर की संलिप्तता को उजागर करते हुए कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का खालिस्तान समर्थक चेहरा बेनकाब कर दिया है। चंद्रा आर्य ने कनाडा की मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर निज्जर का कच्चा चिठ्ठा सामने ला दिया है। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रकाशित एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 19 जून को कनाडा के कनाडा के हाउस ऑफ कॉमंस ने एक साल पहले सरे, ब्रिटिश कोलंबिया में मारे गए हरदीप सिंह निज्जर की याद में मौन रखा। इसके बाद उन्होंने कनाडा के सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले अखबारों में से एक ग्लोब एंड मेल की रिपोर्ट का हवाला दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *