Google Analytics Meta Pixel
उत्तर कोरिया में 24 साल बाद पहुंचे पुतिन, एयरपोर्ट पर आगवानी के लिए खुद खड़े थे तानाशाह किम जोंग

उत्तर कोरिया में 24 साल बाद पहुंचे पुतिन, एयरपोर्ट पर आगवानी के लिए खुद खड़े थे तानाशाह किम जोंग

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार देर रात उत्तर कोरिया पहुंचे। समाचार एजेंसियों ‘आरआईए-नोवोस्ती’ और ‘इंटरफैक्स’ के अनुसार, पुतिन की आगवानी के लिए उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन खुद प्योंगयांग के हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। प्लेन से उतरने के बाद पुतिन ने किम जोंग उन को गले लगाया और एक ही कार में बैठकर रवाना हुए। इसके पहले दोनों के बीच संक्षिप्त बातचीत हुई। पिछले 24 वर्षों में यह पुतिन की पहली उत्तर कोरिया यात्रा है। रूसी समाचार एजेंसियों की खबरों के मुताबिक, पुतिन ने कहा कि दोनों देश अमेरिका के साथ बढ़ते टकराव के मद्देनजर प्रतिबंधों से निपटने के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं। पुतिन की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। पुतिन की यात्रा पर अमेरिका ने चिंता जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *