नई दिल्ली : प्रियंका गांधी का चुनावी राजनीति में उतरने का औपचारिक एलान हो ही गया। पिछले दस सालों से कांग्रेस के अंदर जिस बात के लिए सबसे अधिक इंतजार था,सोमवार को उसका औपचारिक एलान कांग्रेस के अंदर हो गया। लेकिन इसमें थोड़ा टि्वस्ट था। वह दक्षिण से चुनावी आगाज करेगी। दरअसल यह पार्टी की समझी रणनीति के तहत लिया गया फैसला माना जा रहा है। पार्टी के सीनियर नेता ने कहा कि जब राहुल गांधी ने रायबरेली से नामांकन किया था तभी तय हो गया था कि अगर राहुल गांधी दोनों सीट से जीतते हैं तो प्रियंका वायनाड से लड़ेगी।