Google Analytics Meta Pixel
बलौदाबाजार हिंसा में BJP का हाथ! पूर्व CM बघेल ने लगाया यह गंभीर आरोप

बलौदाबाजार हिंसा में BJP का हाथ! पूर्व CM बघेल ने लगाया यह गंभीर आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। यहां छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बघेल ने कहा कि भाजपा नेताओं की आपसी गुटबाजी के कारण बलौदाबाजार में इतनी बड़ी घटना हुई है। यह घटना भाजपा का प्रायोजित आंदोलन था, और भाजपा ने इसे फाइनेंस किया था।

बघेल ने आरोप लगाया कि इस घटना के जरिए भाजपा समाज को बांटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने तोखन साहू को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर कहा कि जातिगत समीकरण साधने के लिए वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। मोदी-शाह के पिछले 10 साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा भाजपा नेताओं का अवमूल्यन हुआ है। यहां भी अमर अग्रवाल और धरम कौशिक का कद घटा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *