Google Analytics Meta Pixel
आज औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के भाव, 1600 रुपये से ज्यादा सस्ती हुई चांदी

आज औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के भाव, 1600 रुपये से ज्यादा सस्ती हुई चांदी

कल सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। चांदी के भी कल भाव बढ़े थे। सोने की कीमतें एक समय पर बढ़त के साथ 73 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई थी। इसके बाद गोल्ड में गिरावट आई थी। लेकिन कल दोबारा सोने के दाम बढ़े थे।

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी गुरुवार को 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना करीब 500 रुपये की गिरावट के साथ 71,524 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है। सोने में सुबह से ही गिरावट देखी जा रही है। सोना आज सुबह गिरावट के साथ खुला है। वहीं 5 अक्टूबर 2024 की डिलीवरी वाला सोना लुढ़कर 71,806 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *