Google Analytics Meta Pixel
UP के इस नेता को मंत्री बनाकर जीत की इबारत लिखने में जुटी BJP

UP के इस नेता को मंत्री बनाकर जीत की इबारत लिखने में जुटी BJP

राष्ट्रीय लोक दल मुखिया जयंत चौधरी को यूपी से नया सियासी चौधरी बनाकर भाजपा ने एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है। जयंत को यूपी से बड़े जाट चेहरे के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। इसके जरिए हरियाणा और राजस्थान को साधने की तैयारी हो रही है। राजनीतिक जानकार बताते हैं कि एनडीए में जुड़ने से जयंत का बहुत फायदा हुआ है। 2014 में मोदी लहर के कारण इनकी पार्टी का खाता भी नहीं खुला था। 2019 में भी वह सपा-बसपा गठबंधन में रहते हुए अपनी सीटें हार गए। जयंत को बागपत और अजीत सिंह को मुजफ्फरनगर सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। 2021 में पिता अजीत सिंह के निधन के बाद जयंत ने रालोद की कमान संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *