Google Analytics Meta Pixel
सस्पेंड IAS समीर विश्नोई और सूर्यकांत तिवारी को नहीं मिली राहत

सस्पेंड IAS समीर विश्नोई और सूर्यकांत तिवारी को नहीं मिली राहत

रायपुर ईओडब्ल्यू निलंबित आईएएस समीर विश्नोई और कारोबारी सूर्यकांत त्रिपाठी को गिरफ्तार करेगी। दोनों को जेल से कोर्ट में पेश करने के लिए तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश दिलेश कुमार यादव की अदालत में बुधवार को प्रोडक्शन वारंट का आवेदन पेश किया गया है।

इस आवेदन में बताया गया है कि कोल स्कैम में समीर और सूर्यकांत की अहम भूमिका है। इस घोटाले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर 222 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्तियां अटैच की गई है।

सूर्यकांत तिवारी ने अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए राज्य सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया, निलंबित आईएएस एवं तत्कालीन कोरबा कलेक्टर रानू साहू के साथ मिलकर 25 रुपए प्रति टन अवैध वसूली की गई। अदालत में पेश करने पर समीर और सूर्यकांत को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने का आवेदन लगाया जाएगा। इसकी स्वीकृति मिलने पर समीर और सूर्यकांत को पहले से रिमांड पर लिए गए निलंबित आईएएस रानू साहू और राज्य सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया के सामने बिठाकर पूछताछ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *