पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली थी। सोना सस्ता हुआ था। लेकिन आज सुबह से सोने के भाव बढ़े हैं। सोना बढ़त के साथ खुला है और इसमें तेजी देखी जा रही है। वहीं चांदी में सबसे ज्यादा उछाल देखा जा रहा है।
सोने और चांदी की कीमतों में पिछले सप्ताह गिरावट देखने को मिली थी। इस दौरान सोने की कीमतें सबसे ज्यादा गिरी थी। 74 हजार रुपये के करीब चल रहे सोने के भाव कम होकर 71 हजार के करीब पहुंच गए थे। हालांकि आज सोने की कीमतों में दोबारा तेजी देखी जा रही है।