Google Analytics Meta Pixel
 सरकार की बड़ी तैयारी, NCR की तर्ज पर बनेगा स्टेट कैपिटल रीजन, इन शहरों को किया जाएगा शामिल

 सरकार की बड़ी तैयारी, NCR की तर्ज पर बनेगा स्टेट कैपिटल रीजन, इन शहरों को किया जाएगा शामिल

रायपुर: छत्तीसगढ़ की मौजूदा बीजेपी सरकार इन दिनों बड़ी तैयारी कर रही है। नेशनल कैपिटल रीजन दिल्ली (एनसीआर) की तरह स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) बनाने की तैयारी चल रही है। स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) के अंतर्गत आने वाले रायपुर, नवा रायपुर, दुर्ग, भिलाई क्षेत्रों का विकास किया जाएगा। जिससे शहरों में बेहतर सुविधाओं के साथ रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। दिल्ली मेट्रो की तरह यहां के लोग भी मेट्रो जैसी सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार दिल्ली (एनसीआर) की तरह स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) बनाने की तैयारी कर रही है। एससीआर में रायपुर रायपुर, नवा रायपुर,दुर्ग,भिलाई शहरों को शामिल किया जाएगा। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के बयान के मुताबिक रायपुर, नवा रायपुर, दुर्ग व भिलाई शहरों को एससीआर योजना के तहत जोड़ा जाएगा। जिसके लिए संबंधित विभागों द्वारा एससीआर योजना व डीपीआर बनाने की तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *