Google Analytics Meta Pixel
‘अगर BJP को वोट दिया तो मोदी नहीं, शाह को जाएगा -अरविंद केजरीवाल

‘अगर BJP को वोट दिया तो मोदी नहीं, शाह को जाएगा -अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के 13 मई को होने वाले चौथे चरण के मतदान से पहले देश का सियासी पारा नए मुद्दों के साथ चढ़ा हुआ है। दरअसल शराब घोटाला मामले में अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बीजेपी और पीएम मोदी पर काफी आक्रामक हैं। शनिवार को केजरीवाल ने पीएम मोदी के रिटायरमेंट पर ही सवाल खड़ा दिया। केजरीवाल ने कहा, ‘बीजेपी वाले ‘इंडिया गठबंधन’ से उनके चेहरे के बारे में पूछते हैं। मैं भाजपा से पूछता हूं कि उनका प्रधानमंत्री कौन होगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे हैं। उन्होंने नियम बनाया था कि 75 साल की उम्र वालों को ‘रिटायर’ कर दिया जाएगा। उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन को रिटायर (सेवानिवृत्त) कर दिया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘वह (मोदी) अगले साल रिटायर हो जाएंगे। वह अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री) को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं। क्या शाह मोदी जी की गारंटी पूरी करेंगे?’ केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में नया मुद्दा छेड़कर पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे टर्म पर ही सवाल खड़ा कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *