Google Analytics Meta Pixel
तीसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 50.71% वोटिंग

तीसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 50.71% वोटिंग

 लोकसभा चुनावों में मतदान की प्रक्रिया अब अपने तीसरे चरण में पहुंच चुकी है। तीसरे फेज की वोटिंग शुरू भी हो गई है। इस चरण में 93 सीटों के लिए वोट डाले जा रहें। इसके साथ ही, शाम तक और 1,351 उम्मीदावारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। पहले 7 मई को 94 सीटों के लिए मतदान होने थे, लेकिन चुनाव आयोग ने अनंतनाग-राजौरी सीट पर मतदान की तारीख आगे बढ़ाकर 25 मई कर दी है। इन 93 सीटों में कुछ हाई प्रोफाइल सीटें भी हैं जहां विभिन्न दलों के दिग्गज ताल ठोक रहे हैं। इनमें एक गुजरात की गांधीनगर सीट है जहां से गृह मंत्री अमित शाह चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं विदिशा और गुना में भी आज ही वोट डाले जा रहे हैं। विदिशा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान तो गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रत्याशी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *