रायपुर: छत्तीसगढ़ के कोरबा संसदीय क्षेत्र के चिरमिरी में प्रियंका गांधी ने जनसभा की। वह कांग्रेस उम्मीदवार ज्योत्सना महंत के समर्थन में रैली करने पहुंची थीं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने बीजेपी और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा- “भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता की समस्याओं की बजाय पाकिस्तान और चीन की बातें करते हैं। छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सम्मान को बढ़ाने के लिए कांग्रेस की ओर से की गई कोशिश को भाजपा ने पसंद नहीं किया। वर्तमान दौर में किस तरह की राजनीति हो रही है और किस तरह के नेताओं को बढ़ाया जा रहा है, यह हमारे सामने है।”