Google Analytics Meta Pixel
आरक्षण को लेकर अमित शाह ने कांग्रेस को दिया दो टूक जवाब, कहा- कभी नहीं खत्म होगा रिजर्वेशन

आरक्षण को लेकर अमित शाह ने कांग्रेस को दिया दो टूक जवाब, कहा- कभी नहीं खत्म होगा रिजर्वेशन

कोरबा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि भाजपा न तो अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण को हटाएगी और न ही कांग्रेस को ऐसा करने देगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि चार जून को वह अपनी हार का ठीकरा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर फोड़ने वाली है। शाह कोरबा लोकसभा क्षेत्र के कटघोरा कस्बे में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह चुनाव जीतने के लिए देश में आतंकवाद और नक्सलवाद का पोषण करती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *