नई दिल्ली: अगर आप खरीदारी का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। कंपनियां अभी बिना त्योहार के ही बंपर डिस्काउंट दे रही हैं। आप सस्ते में सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। रिलायंस के जियो मार्ट और स्मार्ट बाजार में डिस्काउंट की शुरुआत हो चुकी है। वहीं फ्लिपकार्ट और अमेजन पर बंपर डिस्काउंट की शुरुआत होने वाली है। आप भी घर के लिए अगर नया सामान खरीदना चाहते हैं तो Amazon Great Summer Sale और Flipkart Big Saving Days Sale की तारीखों का ऐलान हो चुका है। यहां पर सिर्फ स्मार्टफोन्स ही नहीं बल्कि अमेजन और फ्लिपकार्ट सेल में लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच, एसी, फ्रिज और स्मार्ट टीवी जैसे कई इलेक्ट्र्रॉनिक प्रोडक्ट्स को भी सस्ते में खरीदने का मौका होगा। यहां हम आपको इस सेल की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। जिससे आप काफी कम कीमत पर सस्ता सामान खरीद सकते हैं। वहीं अगर आपके पास एसबीआई कार्ड है तो आपको 10 फीसदी की छूट मिलने वाली है। आईए आपको बताते हैं बंपर डिस्काउंट वाली सेल के बारे में।