Google Analytics Meta Pixel
बस्तर में बड़ा धमाका, IED बम ब्लास्ट के चपेट में आया मजदूर

बस्तर में बड़ा धमाका, IED बम ब्लास्ट के चपेट में आया मजदूर

बस्तर में बड़ा ब्लास्ट हुआ है। नारायणपुर से करीब 52 किलोमीटर दूर ओरछा में स्थित आमदई माइंस का है जहां मंगलवार लगभग 11:30 नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आने से मजदूर मुनेश पटेल पिता सुरेश पटेल निवासी राजपुर घायल हो गया। आमदई माइंस में रोजाना सैकड़ों मजदूर काम में जाते हैं। प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह भी सभी मजदूर काम में गये हुए थे। लगभग 11:30 मुनेश पटेल और राजेंद्र नाग खाना खाने आर पाइंट पर जा रहे थे।

हादसे में मुनेश पटेल प्रेशर पंप की चपेट में आ गया और वह घायल मजदूर को एम्बुलेंस की मदद से छोटेडोगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। बता दें कि नक्सलियों द्वारा शुरू से ही आमदई माइंस का विरोध किया जा रहा है और आमदई माइंस में लौह अयस्क परिवहन में लगी वाहनों में आगजनी, आईईडी ब्लास्ट,व मजदूरों की हत्या कर क्षेत्र में दहशत फैलाई जा रही है। इससे पुर्व भी नक्सलियों के आईईडी की चपेट में आने से आमदई माइंस में कार्यरत दो मजदूरों की मौत हो गई थी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *