इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आतंकियों ने एक वरिष्ठ न्यायाधीश को बंधक बना लिया। एक दिन बाद आतंकियों ने उसका वीडियो जारी किया है, जिसमें वह अपनी आजादी की गुहार लगा रहा है। पत्रकारों को यह वीडियो क्लिप भेजा गया है, जो एक मिनट लंबा है। इसमें जज शकीरुल्लाह मारवात अकेले दिखाई दे रहे हैं। वह एक काले पर्दे के आगे बैठे हुए हैं और बता रहे हैं कि शनिवार को तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने बंधक बना लिया था। उन्होंने बताया कि टीटीपी की कुछ मांग है, जिन्हें चीफ जस्टिस पाकिस्तान को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए ताकि उनकी रिहाई हो सके।