जयपुर। राजस्थान में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन होने के बाद भी गैंगस्टर के हौंसले बुलंद है। विदेश में बैठा गैंगस्टर रोहित गोदारा लगातार बड़े-बड़े उद्योगपतियों धमकाने में लगा हुआ है। अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे रोहित गोदारा द्वारा बीजेपी नेता को धमकी देने का मामला सामने आया है। वॉट्सऐप कॉल कर गोदारा ने 5 करोड़ की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी। इस मामले में बीजेपी नेता ने शिवदासपुरा पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है।
शिवदासपुरा निवासी 36 साल के बिजनेस और बीजेपी नेता ने शुक्रवार को मामला दर्ज करवाया कि गुरुवार को जब वह ऑफिस में था, तब दोपहर में मोबाइल पर इंटरनेशनल नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का गैंगस्टर रोहित गोदारा बताते हुए धमकाया।