अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म सुकुमार की ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने शुरुआत से ही लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में खबर आई कि इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही 1200 करोड़ की कमाई कर डाली है। अब खबर है कि एक्टर अल्लू अर्जुन ने भी अपनी फीस में भारी इजाफा कर लिया है और 30% चार्ज बढ़ा दिया है।
लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि आमतौर पर जहां एक्टर अपनी फिल्म के लिए अब तक 100 करोड़ चार्ज करते थे, वहीं अब उनकी फीस बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि एक्टर ने अपनी फीस बढ़ाकर अब 150 करोड़ रुपये कर दी है। हालांकि, बताया जाता है कि साउथ सिनेमा के कलाकारों के लिए फीस के तौर पर इतनी बड़ी रकम आम बात है।