Google Analytics Meta Pixel
कांग्रेस बोली- हम नहीं, बीजेपी विरासत टैक्स लाना चाहती थी

कांग्रेस बोली- हम नहीं, बीजेपी विरासत टैक्स लाना चाहती थी

नई दिल्ली: कांग्रेस ने विरासत टैक्स पर अपने नेता सैम पित्रोदा के बयान से दूरी बनाई और कहा कि उनकी बातों को सनसनीखेज बनाकर पेश किया जा रहा है, जिससे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुर्भावनापूर्ण और नफरत से भरे चुनाव अभियान से ध्यान भटकाया जा सके। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह उनके निजी विचार हैं। सोशल मीडिया मंच X पर एनडीए सरकार के पूर्व वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा का बयान साझा करते हुए जयराम रमेश ने लिखा, विरासत टैक्स लागू करने की कांग्रेस की कोई योजना नहीं है।

दरअसल राजीव गांधी ने तो 1985 में एस्टेट ड्यूटी को खत्म कर दिया था। जयंत सिन्हा का विडियो साझा करते हुए रमेश ने लिखा, मोदी सरकार के पूर्व वित्त राज्य मंत्री और बाद में वित्त संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष जयंत सिन्हा को सुनिए। उन्होंने अमेरिका की तरह 55% विरासत टैक्स के पक्ष में 15 मिनट तक जोरदार बहस की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *