महिलाओं पर स्टेडियम में बैठकर मैच देखने के लिए पर प्रतिबंध लगने जा रहा है। ईरान की कई मीडिया रिपोर्ट में ये बात कही गई है। ईरानी एफए ने स्थानीय शीर्ष क्लब ट्रैक्टर-साज़ी के घरेलू मैच में प्रतिकारक घटनाओं के मद्देनजर उत्तर-पश्चिमी शहर ताब्रीज़ में प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।
महिलाओं पर स्टेडियम में बैठकर मैच देखने के लिए पर प्रतिबंध लगने जा रहा है। ईरान की कई मीडिया रिपोर्ट में ये बात कही गई है। रिपोर्टों में कहा गया है कि ईरानी एफए ने स्थानीय शीर्ष क्लब ट्रैक्टर-साज़ी के घरेलू मैच में प्रतिकारक घटनाओं के मद्देनजर उत्तर-पश्चिमी शहर ताब्रीज़ में प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि स्टेडियम प्रतिबंध केवल ताब्रीज़ में लागू होता है या सभी मैचों के लिए। बता दें कि ट्रैक्टर-साज़ी ईरान के सबसे लोकप्रिय क्लबों में से एक है, जिसका महिलाओं समेत एक बड़ा फैन समूह है। पर्यवेक्षकों का मानना है कि इस फैसले की वजह पिछले सप्ताह एक मैच में एक महिला मैदान में आना है।