Google Analytics Meta Pixel
CM विष्णुदेव साय बस हादसे के घायलों से मिलने पहुंचे एम्स

CM विष्णुदेव साय बस हादसे के घायलों से मिलने पहुंचे एम्स

दुर्गः जिले के कुम्हारी में बीती रात हुए बस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं, 15 से अधिक घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। बुधवार के दिन घायलों से मुलाकात करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एम्स (AIIMS) पहुंचे। वहां पर सीएम ने केडिया डिस्टलरी फैक्ट्री के घायल कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। इसके साथ ही घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज के लिए एम्स प्रबंधन को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *