अब राज्यसभा में दिखेंगी सोनिया गांधी, पद और गोपनीयता की ली शपथ

अब राज्यसभा में दिखेंगी सोनिया गांधी, पद और गोपनीयता की ली शपथ

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। वह राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई। सोनिया राजस्थान से राज्यसभा की सदस्य चुनी गई हैं।

उच्च सदन में यह सोनिया गांधी का पहला कार्यकाल होगा। 77 वर्षीय कांग्रेस नेता उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती थीं। वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। 1999 में कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद वह पहली बार सांसद चुनी गईं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *