Google Analytics Meta Pixel
तख्ती में ऐसा क्या लिखा था कि खुद को रोक नहीं पाए सीएम

तख्ती में ऐसा क्या लिखा था कि खुद को रोक नहीं पाए सीएम

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय अपनी सादगी के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। सीएम ने मिलने और उनके साथ फोटो खिंचाने के लिए हर वक्त लोगों का हुजूम लगा रहता है। ऐसा ही नजारा शनिवार को देखने को मिला। जब सीएम विष्णुदेव साय कांकेर जिले के पखांजूर के बांदे जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। एक बच्ची अपने हाथ में तख्ती लिए खड़ी थी। इस तख्ती में लिखा था ‘मुझे सीएम के साथ फोटो खिंचवाना है।’ जैसे ही सीएम विष्णुदेव साय की नजर इस बच्ची पर पड़ी वह भावुक हो गए।

सीएम साय अपने आप को नहीं रोक पाये और अपने सुरक्षाकर्मियों को कहा कि बच्ची को मंच पर लेकर आओ। बच्ची की मांग को पूरा करने के लिए सीएम खुद मंच पर खड़े हो गए और बच्ची के मंच पर आने का इंतजार करने लगे। जब सुरक्षाकर्मी मंच पर बच्ची को लेकर आए तो सीएम ने बच्ची को दुलार किया और उसे गुलदस्ता भी भेंट किया। इसके बाद सीएम ने बच्ची की इच्छा पूरी करते हुए उसके साथ फोटो क्लिक करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *