Google Analytics Meta Pixel
यहां आदिवासी वोटर्स तय करते हैं किस पार्टी को मिलेगी जीत

यहां आदिवासी वोटर्स तय करते हैं किस पार्टी को मिलेगी जीत

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों में से बस्तर लोकसभा सीट पर सबकी नजर रहती है। यहां पहले फेज में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। अभी इस सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सासंद हैं। हालांकि इस बार कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने इस सीट में जीत हासिल करने के लिए अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर ली है। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक कवासी लखमा को टिकट दिया है, वहीं बीजेपी ने महेश कश्यप को मैदान पर उतारा है। साल 1952 में अस्तित्व में आई यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व है।

बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 13 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। 7 लाख 15 हजार 672 पुरुष मतदाता तो वहीं, 6 लाख 63 हजार 509 महिला वोटर्स हैं। बस्तर लोकसभा क्षेत्र कुल आठ विधानसभाओं से मिलकर बना हुआ है। इन विधानसभाओं में कोंडागांव, नारायणपुर, जगदलपुर, चित्रकोट, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोटा क्षेत्र आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *