आयकर विभाग ने रायपुर और राजनांदगांव के रियल एस्टेट कारोबारी और फाइनेंस ब्रोकर के 7 ठिकानों पर गुरुवार को दोपहर 12.30 बजे एक साथ छापे की कार्रवाई की, इसमें रायपुर स्थित 6 और राजनांदगांव स्थित 1 ठिकाने से शामिल है। इस समय रायपुर के कटोरा तालाब, देवेन्द्र नगर, रामसागरपारा, वीआईपी रोड स्थित लाविस्टा और एक पेट्रोल पंप और राजनांदगांव में तलाशी चल रही है। प्राथमिक जांच के दौरान करोडों रुपए के प्राॅपर्टी के लेनदेन, विभिन्न कारोबार में निवेश करने, ब्याज पर रकम उधार देने और कारोबारियों को फंडिग करने के इनपुट मिले है।