एम्सटर्डम: नीदरलैंड्स में इस्लाम विरोधी नेता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले गीर्ड विल्डर्स ने पीएम की रेस से हटने का फैसला किया है। विल्डर्स की धुर दक्षिणपंथी पार्टी फ्रीडम पार्टी ने पिछले साल चुनावों में पहला स्थान हासिल कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने स्वीकार किया है कि वह अगले पीएम नहीं होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके संभावित गठबंधन के सहयोगी उनका समर्थन नहीं कर रहे। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मैं केवल तभी पीएम बन सकता हूं जब गठबंधन में सभी दल इसका समर्थन करे। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा।’