Google Analytics Meta Pixel
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस वक्त छत्तीसगढ़ से गुजर रही है। राहुल गांधी खुली जीप में बैठकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। आज यात्रा कोरबा से होते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान कोरबा में एक समय ऐसा भी आया जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजर रही थी तो बीजेपी के समर्थक मोदी मोदी के नारे लगा रहे थे।

खुली जीप में बैठ राहुल गांधी ने जब ‘मोदी-मोदी’ के नारे सुन हैरान रह गए। इस दौरान राहुल गांधी गाड़ी रोककर BJP कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे, जिन्होंने सम्मान के साथ राहुल गांधी से हाथ मिलाया। वहीं अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *