Google Analytics Meta Pixel
कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर के करीबी के घर गोलीबारी

कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर के करीबी के घर गोलीबारी

ओटावा: कनाडा में मारे गए आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के करीबी सिमरनजीत सिंह के आवास पर कई गोलियां चली हैं। स्थानीय मीडिया ने इसके बारे में जानकारी दी है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने दक्षिणी सरे में इस गोलीबारी की पुष्टि की है। फिलहाल अभी तक किसी के घायल होने की जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। लेकिन खालिस्तान समर्थक गुटों ने भारत की संलिप्तता का आरोप लगाया है। उन्होंने भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने में सिमरनजीत की हालिया भूमिका का हवाला दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *