Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तारीख बढ़ी, छुट्टी के दिन भी बेचेंगे किसान, सरकार ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तारीख बढ़ी, छुट्टी के दिन भी बेचेंगे किसान, सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर: छत्तीसगढ़ में किसानों को परेशानी से बचाने के लिए धान खरीदी की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब धान खरीदी चार फरवरी तक होगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए चार फरवरी रविवार तक धान खरीदी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों की दिक्कतों के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद धान खरीदी की अंतिम तिथि को चार फरवरी रविवार तक बढ़ाने के निर्देश दिए। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहली बार शासकीय अवकाश शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *