नई दिल्ली: इन दिनों प्राइवेट विमान कंपनी इंडिगो से हवाई सफर करने वाले यात्री खासा परेशान हैं। अभी कुछ दिन पहले ही इंडिगो की फ्लाइट लेट होने पर यात्रियों का जमीन पर बैठकर भोजन करने वाला मामला थमा नहीं था कि बुधवार को एक और आफत आ गई। दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर दिल्ली से झारखंड के देवघर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट अचानक रद्द होने से नाराज यात्रियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। एक बार फिर यात्रियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तैरने लगा। वीडियो में यात्रियों को “बंद करो, बंद करो” के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है।
