Google Analytics Meta Pixel
राजस्थान, मध्यप्रदेश के लोगों को पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदियों के पानी का भरपूर लाभ मिलेगा – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

राजस्थान, मध्यप्रदेश के लोगों को पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदियों के पानी का भरपूर लाभ मिलेगा – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजस्थान और मध्यप्रदेश के लोगों को पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदियों के पानी का भरपूर लाभ मिलेगा। इन नदियों के जल के बंटवारे से दोनों राज्यों के लाखों किसानों का जीवन बदलेगा। विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। पर्यटन से लेकर औद्योगिक विस्तार मे तेजी आएगी। यह निर्णय विकास के अनेक द्वार खोलेगा। नदियों की जल राशि के उपयोग से जुड़े वर्षों पुराने मुददों का समाधान होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज जयपुर प्रवास के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के साथ इस मुददे पर आयोजित बैठक में चर्चा की। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जयपुर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री शर्मा से दोनों राज्यों के हित में तीन नदियों के जल बंटवारे से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की। केन्द्र सरकार से विमर्श कर निर्णय लिया जायेगा। जयपुर में अनेक जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पुष्प गुच्छों से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *