मुंबई: आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने टीम को 5 बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को उनके पद से हटा दिया है। रोहित 2013 से टीम के कप्तान थे। रोहित की जगह हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया गया है। हार्दिक हाल में ही गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस आए थे। 2015 से 2021 तक हार्दिक मुंबई का ही हिस्सा थे।
हार्दिक पंड्या भी कप्तान के रूप में आईपीएल का खिताब जीत चुके। 2022 में गुजरात टाइटंस ने हार्दिक की कप्तानी में पहली बार खेलते हुए ही खिताब अपने नाम किया था।