जेल से बाहर आते ही भोजपुरी एक्टर समर सिंह का धमाल

जेल से बाहर आते ही भोजपुरी एक्टर समर सिंह का धमाल

भोजपुरी एक्टर समर सिंह ने जेल से बाहर आने के बाद अपने नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की। समर सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा सिंह के सुसाइड केस में पिछले सात महीनों से जेल में थे। वह जब बाहर आए तो एक बड़े काफिले संग दिखे और महादेव का आशीर्वाद लिया।

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा सिंह के सुसाइड मामले में मुख्य आरोपी पाए गए एक्टर समर सिंह 7 महीने से जेल में बंद थे। हाल ही वह जेल से बाहर निकले और आते ही धमाल मचा दिया है। समर सिंह ने अपने नए गाने का ऐलान किया है, जिसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा। समर सिंह का जो नया गाना है, उसके बोल ‘ कमर मुचकाई देबS’ है, जो उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *