Google Analytics Meta Pixel
नए साल से पहले केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, डीए में की बढ़ोतरी

नए साल से पहले केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, डीए में की बढ़ोतरी

नई दिल्ली: नया साल आने वाला है। अभी करीब एक महीने का समय बचा है। इससे पहले केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। केंद्र सरकार ने 6वें और 5वें वेतन आयोग के पूर्व-संशोधित वेतनमान के हिसाब से सैलरी पा रहे कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। बता दें कि केंद्र सरकार ने दीपावली के पहले कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए डीए में 4 फीसद वृद्धि का एलान किया था। हालांकि, कुछ कर्मचारी अभी तक इससे वंचित थे। अब सरकार ने सेन्ट्रल पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज में काम कर रहे इन कमर्चारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। यह बढ़ा हुआ डीए एक जुलाई, 2023 से लागू माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *