नई दिल्ली: त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। छठ का त्योहार आ चुका है। भारतीय समूह वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर छठ पूजा पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने छठ पूजा के दौरान अपने बचपन के अनुभवों के बारे में बताया है। अनिल अग्रवाल की ये पोस्ट लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसे अभी तक 14 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसे सात सौ से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं लोग इस पोस्ट के नीचे जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं अनिल अग्रवाल की इस पोस्ट के बारे में।
छठ पूजा पर अनिल अग्रवाल ने अपने बचपन के अनुभवों के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने बताया कि छठ पूजा उनके लिए खास है और इसे लेकर उनके दिल में अपार खुशी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि छठ पूजा न केवल एक त्योहार है, बल्कि यह उनके रूट्स को याद करने का एक तरीका भी है।