Google Analytics Meta Pixel
CBI ने सेंसर बोर्ड रिश्वतखोरी मामले में दर्ज किया केस

CBI ने सेंसर बोर्ड रिश्वतखोरी मामले में दर्ज किया केस

साउथ एक्टर विशाल ने हाल ही सेंसर बोर्ड पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बोर्ड से सर्टिफिकेट पाने के लिए 6.5 लाख रुपये की रिश्वत दी थी। इस पर अब सीबीआई ने एक्शन लिया है। सीबीआई ने विशाल के आरोपों के आधार पर तीन लोगों और सेंसर बोर्ड के एक अज्ञात अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब सीबीआई इन चारों के खिलाफ जांच करेगी।

मालूम हो कि एक्टर Vishal ने 29 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें बताया था कि उनकी हिंदी फिल्म के लिए उन्हें सेंसर बोर्ड को 6.5 लाख रुपये देने पड़े। पोस्ट में विशाल ने लिखा था, ‘भ्रष्टाचार को सिल्वर स्क्रीन पर दिखाया जाना ठीक है। लेकिन असल जिंदगी में नहीं। हजम नहीं हो रहा। खासकर सरकारी दफ्तरों में। और CBFC मुंबई कार्यालय में तो और भी बुरा हो रहा है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *